गणेश वार्ड में देवी जागरण आज
गणेश वार्ड में देवी जागरण आज
बैतूल| शारदीयनवरात्र के पावन अवसर पर शहर के गणेश वार्ड में साईं नवरात्र उत्सव समिति द्वारा सिविल लाइन क्षेत्र में एक्सिस बैंक के सामने मां दुर्गा, साईं बाबा की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। इस अवसर पर यहां शुक्रवार रात 8 बजे से समिति द्वारा देवी जागरण का आयोजन रखा है। देवी जागरण में नागपुर-परासिया के कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। समिति के सदस्य देवीदास और साईंराम ने सभी श्रद्धालुओं शामिल होने का आग्रह किया है।