पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धूमधाम से विराजीं मातारानी, जली अखंड जोत

धूमधाम से विराजीं मातारानी, जली अखंड जोत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शारदीयनवरात्र के पहले दिन सुबह से महिलाओं, बच्चों और युवाओं ने नवरात्र में मातारानी की आराधना शुरू की। मंदिरों में मातारानी को जल अर्पण करने के लिए अलसुबह से लोग पहुंचने लगे थे। वहीं सुबह से शाम तक बैंडबाजों और डीजे की धुन पर दुर्गा उत्सव समितियों ने पंडालों तक प्रतिमाएं लाकर स्थापना की। इधर सार्वजनिक पंडालों में बड़ी प्रतिमाओं की स्थापना देर रात तक चलती रही। नवरात्र को लेकर नगर के मंदिरों को भी रोशनियों से सजाया गया।

नवरात्र पर मां दुर्गे की प्रतिमा की स्थापना के लिए दो दिन पहले से ही प्रतिमा ले जाने का क्रम शुरू था। गुरुवार को भी कोठीबाजार,सदर, खंजनपुर, टिकारी सहित अन्य जगहों से मां दुर्गा की प्रतिमा श्रद्धालुओं ने बैंड बाजे के साथ ले जाकर स्थापना की गई। मां दुर्गा के अलावा कई जगहों पर शिरडी के साईं बाबा भगवान शंकर की प्रतिमा भी 9 दिनों तक स्थापित कर पूजा अर्चना की जाएगी।

नवरात्र के पहले दिन स्थापना के लिए माता रानी को गाजे-बाजे के साथ ले जाते हुए श्रद्धालु।

बडोरा में पहली बार 109 देवी प्रतिमा की स्थापना की गई है। यह झांकी आकर्षण का केंद्र रहेगी। इसके अलावा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, कांतिशिवा चौक टिकारी की काली जी की प्रतिम सहित अन्य स्थानों पर विराजीं प्रतिमा देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रहेगी।

109 देवियां आकर्षण का केंद्र

रोशनी से जगमगाए माता मंदिर

शारदीयनवरात्र पर शहर के गंज क्षेत्र में स्थित विजयासनी माता मंदिर, शनि मंदिर, कोठीबाजार के दुर्गा मंदिर सहित छोटे बड़े मंदिरों को रोशनियों से सजाया गया है। इन मंदिरों में नौ दिनों तक पूजन पाठ का सिलसिला जारी रहेगा। सभी मंदिरों में घट स्थापना की गई है।