- Hindi News
- बैतूल| जेएचकॉलेज में युवा उत्सव का समापन रंगारंग कार्यक्रम के
बैतूल| जेएचकॉलेज में युवा उत्सव का समापन रंगारंग कार्यक्रम के
बैतूल| जेएचकॉलेज में युवा उत्सव का समापन रंगारंग कार्यक्रम के साथ गुरुवार को हुआ। युवा उत्सव में वाद-विवाद, पोस्टर, रंगोली, नृत्य आदि पेश किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. सुभाष लव्हाले द्वारा किया गया। युवा उत्सव में सुगम संगीत में प्रथम संदीप अहारकर, द्वितीय प्रवीण राठौर, तृतीय प्रियंका पंवार, वाद्य संगीत परकुशन में प्रथम मदन नागले, प्रश्न मंच में प्रथम दीपक नागले, द्वितीय हितेश उइके, तृतीय महादेव रेचे, वक्रत्व कला में प्रथम रितेश उइके, द्वितीय प्रवीद परिहार, तृतीय नीलेश वर्मा, वाद विवाद प्रतियोगिता में पक्ष में सविता साहू, विपक्ष में सुखदेव उइके, चित्रकला में प्रथम भंजन सिंग भलावी, द्वितीय कविता नागले, तृतीय विक्रांत उइके, पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम विक्रांत उइके, द्वितीय कविता नागले, तृतीया योगिता रैकवार, रंगोली प्रथम अनुजा यादव, नाटक प्रतियोगिता में प्रवीण परिहार गुप्र, लघु नाटक में प्रवीण परिहार ग्रुप, समूह नृत्य में अंकित तिवारी ग्रुप रहे।
कॉलेज में आदिवासी नृत्य की रही धूम