पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एनएसएस निस्वार्थ भाव से सेवा करना सिखाता है: लव्हाले

एनएसएस निस्वार्थ भाव से सेवा करना सिखाता है: लव्हाले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैतूल| जेएचकॉलेज में एनएसएस स्थापना दिवस मनाया गया। इसमें प्राचार्य डॉ. सुभाष लव्हाले, एनएसएस के जिला संगठक डॉ सुखदेव डोंगरे, कार्यक्रम अधिकारी डॉ जीपी साहू आतिथ्य के रूप में मौजूद थे। इस अवसर पर भारत को भ्रष्टाचार मुक्त कराना संभव है? विषय पर वाद विवाद, प्रश्न मंच, राष्ट्र निर्माण में युवाओं का योगदान विषय पर भाषण स्पर्धा का आयोजन किया गया। श्री लव्हाले ने कहा कि एनएसएस निस्वार्थ भाव से सेवा करना तो सिखाता है, साथ ही प्रेरणा देने का कार्य भी करता है। श्री साहू ने सत्र के नए छात्र- छात्राओं को एनएसएस की कार्यप्रणाली की जानकारी दी। डॉ सुखदेव डोंगरे ने स्वामी विवेकानंद के जीवन का उदाहरण देते हुए कहा कि युवाओं को उनसे प्रेरणा लेना चाहिए। कार्यक्रम में दल नायक प्रवीण परिहार, कैम्पस एम्बेसडर मनोज घोरसे, रितेश उइके, अनूप पिपरदे, कमलेश साहू, कल्पना पवार, ममता गाठे, सूरज उइके, महेश इवने, अजय साहू श्याम पवार, निकिता सोनी मौजूद थे। मंच संचालन प्रवीण परिहार आभार जितेंद्र नावंगे ने व्यक्त किया।