शाहपुर कॉलेज में मनाया एनएसएस डे
शाहपुर कॉलेज में मनाया एनएसएस डे
बैतूल| शासकीयकॉलेज शाहपुर में प्राचार्य डॉ. महेंद्र गिरी एवं कार्यक्रम समन्वयक प्रो. एमडी वाघमारे के आतिथ्य में एनएसएस डे मनाया गया। इस अवसर पर एनएसएस अतिथियों, एनएसएस छात्र इकाई जयंत मिश्रा एवं छात्रा इकाई कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अंजना संजय एवं रासेयो के स्वयंसेवकों द्वारा कॉलेज परिसर में छायादार पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दी गई जिसमें रंगोली, समूह नृत्य, वाद-विवाद, एकल गायन, पोस्टर, समूह गान प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के अंत में पूनम राज उपराले ने माना।