ग्रामीणों ने सचिव पर लगाए आरोप
बैतूल| ग्रामपंचायत बोरगांव के पंचों ग्रामीणों ने सरपंच और सचिव पर विकास कार्य नहीं करने का आरोप लगाए। पंच हंसराज सोनारे, कमलाबाई धोटे सहित ग्रामीणों ने कलेक्टर राजेश प्रसाद मिश्र को शिकायत में बताया कि विधायक निधि से पांच साल पहले दिया गया चौपाल आज तक अधूरा है। 3 ग्रेवल सड़क, कपिल धारा के 10 कुएं सहित अन्य योजनाओं में स्वीकृत कार्य अधूरे पड़े हुए है।