- Hindi News
- हॉकी में बैतूल विजेता, होशंगाबाद उपविजेता
हॉकी में बैतूल विजेता, होशंगाबाद उपविजेता
शहरके एस्टोटर्फ ग्राउंड पर सोमवार को हॉकी की संभाग स्तरीय स्पर्धा हुई। इसमें बैतूल, हरदा, होशंगाबाद की टीम ने शिरकत की। सुबह से शाम तक चली स्पर्धा में बैतूल की टीम विजेता और होशंगाबाद की टीम उपविजेता रही। अब चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय स्पर्धा में हिस्सा लेंगे। संभाग स्तरीय स्पर्धा सुबह 10 बजे से शुरू हो गई थी। इसमें पहले बालिका वर्ग की टीम के मैच हुए। इसके बाद बालक वर्ग मैच हुए स्पर्धा सुबह से शाम तक चली। इन स्पर्धाओं को कराने में कोच नरेंद्र ठाकुर, पूजा कुरील, नारायण शुक्ला का योगदान रहा।
3सालों से बैतूल का दबदबा
हॉकीकी संभाग स्तरीय स्पर्धा में 19 14 वर्ष आयु वर्ग में बैतूल के खिलाडिय़ों का दबदबा रहा। कोच नरेंद्र ठाकुर के मुताबिक पिछले तीन सालों से संभागीय स्पर्धा में बैतूल के खिलाड़ी दबदबा बनाते रहे हैं।
हरदा की टीम नहीं आई
संभागस्तरीय स्पर्धा में बालिका वर्ग के 14, 17, 19 आयु वर्ग में हरदा की टीम नहीं आई। इससे बैतूल और होशंगाबाद टीम के बीच तीनों वर्गों में मैच हुए। इनमें बैतूल की टीम विजेता और उपविजेता होशंगाबाद की टीम रही।
होशंगाबाद ने जीते 2 मैच
स्पर्धामें बालक वर्ग में 19 आयु वर्ग में बैतूल होशंगाबाद के बीच मैच खेला गया। इसमें बैतूल की टीम विजेता रही। 17 वर्ष में होशंगाबाद और हरदा टीम के बीच मैच खेला गया। इसमें होशंगाबाद विजेता रहा। इसी तरह 14 आयु वर्ग में होशंगाबाद बैतूल के बीच मैच खेला गया। इसमें होशंगाबाद की टीम विजेता रही।
भोपाल में होगी राज्य स्तरीय हॉकी स्पर्धा
खेलअधिकारी जेडी वर्मा ने बताया कि संभागीय स्पर्धा में विजेता टीम में से खिलाडिय़ों का चयन किया जाएगा। विभिन्न आयु वर्ग के चयनित खिलाड़ी 16 अक्टूबर को भोपाल में होने वाली राज्य स्तरीय स्पर्धा में हिस्सा लेंगे। बैतूल से टीम को मैनेजर धर्मेंद्र पवार लेकर रवाना होंगे।
हरदा का खिलाड़ी घायल, सिर पर आई चोट
बालकवर्ग में 17 वर्ष आयु वर्ग में होशंगाबाद की टीम से मैच के दौरान हरदा के खिलाड़ी सुदामा राजपूत को सिर पर हॉकी लग गई। घायल होने पर खिलाड़ी को घायल अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। उसे सिर में तीन टांके आए।