- Hindi News
- सूने मकान से डेढ़ लाख रुपए नकद जेवर चोरी
सूने मकान से डेढ़ लाख रुपए नकद जेवर चोरी
शहरके विवेकानंद वार्ड में बीती रात को एक सूने मकान से अज्ञात चोरों ने डेढ़ लाख नकद और 11 तोले सोने के जेवर पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की इस वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चोरो के फिंगर प्रिंट लेने के साथ सरगर्मी से जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
प्रापर्टी का व्यवसाय करने वाले विनाेद बुंदेले विवेकानंद वार्ड में रहते है। रविवार को वे अपने बड़े पिताजी का निधन होने पर पूरे परिवार के साथ घर में ताला लगाकर गमी में चले गए थे। रविवार की रात में सूने मकान का लाभ उठाते हुए चोरों ने धावा बोल दिया। मकान के अंदर रखे डेढ़ लाख रुपए नगद और सोने चांदी के जेवर पर हाथ साफ कर दिया। सोमवार सुबह काम करने वाली महिला ने श्री बुंदेले को मकान में चाेरी होने की सूचना दी।
इस पर परिवार के सदस्यों ने घर में आकर देखा तो सामान पूरी तरह बिखरा हुआ था और आलमारी भी खुली हुई थी। इस पर पुलिस को परिवार के सदस्यों ने सूचना दी। गंज चौकी प्रभारी विनय सिंह गहरवार पुलिस बल समेत मकान में पहुंचे और फिंगर प्रिंट लेकर चोरो की तलाश शुरू कर दी है। श्री गहरवार ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है।
बैतूल। भग्गूढाना में सूने मकान के दरवाजे का एल्ड्राप तोड़कर चोरों चोरी की। बाद में घटनास्थल पर पुलिस मामले की जांच करती हुई।
मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे चोर
इसमकान में सामने का दरवाजा तोड़कर चोर अंदर घुसे थे। उनके पास ताला तोड़ने के हथियार भी थे। जिसकी मदद से पहले मेन गेट का ताला तोड़ा गया। उसके बाद बेडरूम की आलमारी को तोड़कर चोरी की गई। आलमारी का ताला तोड़ने में उसका शीशा भी टूट गया,जो घर में बिखरा हुआ था। चोरों ने जेवरात नगदी ढूंढने के लिए पलंग आलमारी के ड्राज भी खंगाले सारा सामान अस्त व्यस्त कर दिया।
रविवार को सुबह से ही नहीं था परिवार
श्रीबुंदेले ने बताया कि उनके बड़े पिताजी गोपीचंद बुंदेले का निधन रविवार सुबह हो गया था। गमी में शामिल होने के लिए परिवार 11.30 बजे से ही चला गया था। शाम को एक बार कपड़े लेने के लिए आए थे। इसके बाद मकान में कोई नहीं आया। सुबह काम करने वाली महिला ने उन्हें चोरी होने की जानकारी दी।