पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैतूल। मप्र कर्मचारी कांग्रेस ने सोमवार को प्रदेशव्यापी आंदोलन को

बैतूल। मप्र कर्मचारी कांग्रेस ने सोमवार को प्रदेशव्यापी आंदोलन को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैतूल। मप्र कर्मचारी कांग्रेस ने सोमवार को प्रदेशव्यापी आंदोलन को लेकर धरना कर शासन के सदबुद्धि के लिए यज्ञ किया।

शासन की सदबुद्धि के लिए यज्ञ

बैतूल| मप्रकर्मचारी कांग्रेस ने सोमवार को लंबित मांगों को लेकर कलेक्टोरेट के सामने यज्ञ किया। इसमें पदाधिकारी, कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। मप्र कर्मचारी कांग्रेस के माध्यम से प्रदेश कार्यकारिणी के आव्हान पर चरणबद्ध आंदोलन कर रही है। सोमवार को आंदोलन के छठवें चरण में कर्मचारियों पदाधिकारियों ने कलेक्टोरेट के सामने जिलाध्यक्ष शकुंतला शर्मा के नेतृत्व में धरना दिया। इसके बाद लंबित मांगों के निराकरण के लिए शासन की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ किया गया और कलेक्टोरेट में ज्ञापन दिया। कर्मचारियों ने कहा कि वे लंबे समय से राज्य शासन से मांगों का निराकरण करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक केवल आश्वासन दिया गया। उन्होंने कहा कि मांगों का निराकरण नहीं होने तक चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा। अब सातवें आंदोलन में 10 अक्टूबर को वल्लभ भवन के सामने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया जाएगा।