कवि सम्मेलन आज
कवि सम्मेलन आज
बैतूल| पुलिसआवास दुर्गा उत्सव समिति , पुलिस कॉलोनी कोठी बाजार के तत्वावधान में मंगलवार को कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कोतवाली परिसर में कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस कवि सम्मेलन में रायसेन के कौशल सक्सेना,भोपाल के धर्मेन्द्र सोलंकी, उज्जैन की राशि पटैरिया, बैतूल के बसंत मिरासे, प्रभातपट्टन के पुष्पक देशमुख, बैतूलबाजार के अखिलेश परिहार और खेड़ीसांवलीगढ़ की भाग्यश्री गोस्वामी रचनाएं प्रस्तुत करेंगी। रात 9 बजे से कवि सम्मेलन शुरू होगा।