बैतूल|बिजली कंपनीकी विजिलेंस टीम ने सोमवार को बोरदेही वितरण केंद्र के ग्रामीण अंचलों में जांच अभियान चलाया। इस दौरान ईई विजिलेंस रजनीश चतुर्वेदी ने दो जगहों पर चोरी की बिजली से चलते हुए सिंचाई पंपों को पकड़ा। इन पंप चालकों पर बिजली चोरी के प्रकरण बनाए गए।