- Hindi News
- बैरियर के पास सड़क निर्माण शुरू, खुदाई से कटा केबल
बैरियर के पास सड़क निर्माण शुरू, खुदाई से कटा केबल
टूलेन सड़क का काम कंपनी छोड़-छोड़कर कर रही है। बगडोना के बाद अब सीधे सारनी के बैरियर के पास सड़क का काम शुरू कर दिया गया। बीच में कई स्थानों पर खराब सड़क है, लेकिन यहां की बजाय बैरियर से काम शुरू कर दिया गया। इसमें भी केबल कट गया। इससे सारनी के सारे टेलीफोन और मोबाइल बंद हो गए।
बैतूल और परासिया के बीच टू लेन सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। बगडोना में काम करीब पूरा हो गया है। मगर, हवाई पट्टी के आगे कंपनी ने कोई काम नहीं किया है। सीधे पॉवर जनरेटिंग कंपनी के बैरियर के पास से काम शुरू कर दिया गया। यहां सड़क के एक ओर से सीसी रोड का निर्माण शुरू कर दिया है। कंपनी यहां पुरानी सीसी रोड पर ही नई सीसी सड़क बनाने की तैयारी कर रही है। इसे खोदा नहीं जा रहा है। बैरियर से लेकर डायवर्ट रोड तक की सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है। सोमवार को सड़क निर्माण के दौरान केबल कट गया। इससे सारनी क्षेत्र के बीएसएनएल के सारे टेलीफोन अौर मोबाइल ठप हो गए। हालांकि बीएसएनएल के अमले ने यहां सुधार कार्य कर जल्द ही व्यवस्था बहाल कर दी।
सारनी में टू लेन रोड के कारण बैरियर के पास केबल कट गया।
टू लेन िनर्माण