- Hindi News
- ट्रक ड्राइवरों से संदिग्ध लोगों ने की मारपीट
ट्रक ड्राइवरों से संदिग्ध लोगों ने की मारपीट
घोड़ाडोंगरी के पास कोयले के ट्रकों के ड्राइवरों के साथ बीती रात हुई मारपीट के मामले ने तूल पकड़ लिया। छिंदवाड़ा जिले के दमुआ, परासिया, रामपुर और सारनी के ट्रक ऑपरेटरों ने विरोध दर्ज किया है। उन्होंने पुलिस की मिलीभगत का आरोप लगाया। दो दिनों में यदि आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की जाती है तो ट्रक ऑपरेटर वाहनों के पहिए जाम कर देंगे।
जानकारी के अनुसार परासिया से कोयला लेकर चार ट्रक घोड़ाडोंगरी होकर भोपाल की ओर जा रहे थे। इस दौरान कुछ संदिग्ध लोगों ने घोड़ाडोंगरी के पास ट्रकों को रोक लिया और इनके ड्राइवरों के साथ मारपीट की। मामले को लेकर शनिवार को ट्रक ऑपरेटर यहां पहुंच गए और उन्होंने विरोध दर्ज किया। ट्रक ऑपरेटर नेहरू सिंह, नईम खान, संतोष विश्वकर्मा ने बताया कि श्री विश्वकर्मा की गाड़ी के ड्राइवरों के साथ कुछ लोगों ने ट्रक पर लगे झंडे को लेकर विवाद किया। उनके साथ मारपीट की। इस दौरान कथित रूप से घोड़ाडोंगरी पुलिस ने भी उनका साथ दिया। मामले को लेकर शनिवार को घोड़ाडोंगरी पहुंचकर ऑपरेटरों ने विरोध जताया और मामले की शिकायत बैतूल एसपी से की।
ऑपरेटर फइम खान, सुनील सिंह, संतोष विश्वकर्मा ने मामले को लेकर लिखित शिकायत दी है। कार्रवाई नहीं होने पर चक्काजाम करने की चेतावनी भी दी है। इधर टीआई अनूप सिंह नैन ने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस पर मिलीभगत का आरोप