- Hindi News
- मां ने पार्सल से कोटा भेजी थी जींस, बेटे को मिली साड़ी
मां ने पार्सल से कोटा भेजी थी जींस, बेटे को मिली साड़ी
डाक में यह साड़ी मिली।
नगर संवाददाता|बैतूल
सुयोगकॉलोनी निवासी पूर्व पार्षद ने कोटा में पढ़ रहे अपने बेटे को डाकघर के माध्यम से पार्सल भेजा था, लेकिन जब यह पार्सल उसे मिला तो उसमें जींस की जगह साड़ी निकली। इसकी शिकायत मुख्य डाकघर के पोस्टमास्टर से की गई, उन्होंने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। डाकघर की लापरवाही को लेकर पूर्व पार्षद अब उपभोक्ता फोरम में शिकायत करेगी।
नगर के सुयोग कॉलोनी निवासी मालवीय वार्ड की पूर्व पार्षद विद्या जायसवाल ने कोटा में कोचिंग कर रहे अपने बेटे सौरभ को 6 सितंबर को डाकघर के माध्यम से दो जींस पार्सल किए थे। यह पार्सल 13 सितंबर को बेटे के हाथ में पहुंचा तो उसमें साड़ी देकर वह दंग रह गया। पार्सल में साड़ी देखकर उसने अपनी मां से संपर्क किया तो वह भी हैरत में पड़ गई कि पार्सल में भेजी गई जींस साड़ी कैसे बन गई। पार्सल में हुई हेराफेरी की शिकायत लेकर पूर्व पार्षद बैतूल के मेन डाकघर के पोस्टमास्टर के पास पहुंची तो उन्होंने साफ तौर पर कह दिया कि ऐसा तो होते रहता है। महीने में दो चार केस ऐसे जाते हैं। पोस्टमास्टर का जवाब सुनकर पूर्व पार्षद भी दंग रह गई। अब वे उपभोक्ता फोरम जाएगी।
श्रीमती जायसवाल ने बताया बेटे को 3 हजार रुपए के दो जींस भेजे थे। कोटा में गए पार्सल का पता सहित अन्य जानकारी तो पूरी है, लेकिन अंदर रखे जींस की जगह किसी ने पीछे से पार्सल फाड़कर साड़ी रख दी।
^पार्सलमें क्या भेजा है, यह हमको मालूम नहीं रहता है। जींस की जगह साड़ी मिलने की शिकायत हमारे पास आई है। ^ एमएसचंदेल, पोस्टमास्टरमेन डाकघर बैतूल