पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्राॅला टैक्सी भिड़े, साइड देने में पलटी बस महिला की मौत, दो दर्जन से ज्यादा घायल

ट्राॅला-टैक्सी भिड़े, साइड देने में पलटी बस महिला की मौत, दो दर्जन से ज्यादा घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एनएच69 पर मंगलवार को शाम 4 बजे के लगभग बरेठा घाट की पहली टर्निंग पर बैतूल की ओर से रहे ट्राॅले और घाट चढ़ रही टैक्सी के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस घटना में एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए। इसमें ट्राॅला चालक की स्थिति गंभीर है।

हाईवे पर मदुरई से ट्रैक्टर भरकर भोपाल की ओर जा रहे ट्राले की बांचा से बगडोना गांव जा रही टैक्सी से बरेठा घाट पर आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस घटना में बांचा निवासी रश्मि बाई 30 साल की मौके से मौत हो गई तथा ललिता बाई, अशोक, रवि हीरालाल, सुक्को रामजी, फुलमा संतोष, समोती सतीश तथा शिवरती गणेश घायल हो गए। इस घटना में ट्राॅले में फंसे ट्राॅला ड्राइवर विकास पिता हरिकिशन निवासी कन्नौज को भी गंभीर चोटें आई है। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस की सहायता से शाहपुर अस्पताल लाया गया, जहां से ट्राॅला ड्राइवर विकास को जिला अस्पताल रैफर किया गया। इस घटना में टैक्सी चालक की स्थिति के बारे में पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलते ही शाहपुर के एएसआई राम सिंह दिवाकर सहित पुलिस बल मौके पर पहुंच गए थे।

ब्रेक नहीं लगने से हुआ हादसा

इसघटना में घायलों के मुताबिक टैक्सी के ओवरटेक करते समय अचानक ट्राॅला सामने गया और ब्रेक नहीं लगने से उक्त हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि ट्राॅले ने लगभग 20 मीटर तक टैक्सी को घसीटा उसके बाद खाई में पलट गया।

डिवाइडर से टकराया बाइक सवार, मौत मुलताई|फोरलेनबायपास मार्ग के डिवाइडर से टकराकर मंगलवार शाम को एक बाइक सवार की मौत हो गई। सांवगा निवासी नान्हू पिता लोधू पवार (28) शाम को बाइक से मुलताई से अपने गांव जा रहा था। फोरलेन के बायपास मार्ग पर बाइक अनियंत्रित हो गई। जिससे नान्हू की बाइक डिवाइटर से टकरा गई। घटना में नान्हू को गंभीर चोट आई। सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और नान्हू को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में लाया। जहां उपचार के दौरान नान्हू की मौत हो गई। बीएमओ डॉ. रजनीश शर्मा ने बताया कि नान्हू को सिर में चोट लगने से मौत हुई है।

बाइक-साइकिल भिड़ंत, छात्रा घायल बैतूल|दोबाइक सवार ने एक छात्रा को टक्कर मार दी। इससे छात्रा घायल हो गई। छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दुर्घटना में छात्र भी घायल हो गए। पुलिस ने दोनों बाइक सवार युवकों को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार