बाढ़ पीड़ितों के लिए 20 हजार जुटाए
बाढ़ पीड़ितों के लिए 20 हजार जुटाए
बैतूल| राष्ट्ररक्षा समिति के माध्यम से जम्मू के पीड़ितों के सहायतार्थ एकत्रित राशि कलेक्टर आरपी मिश्र को पीएम रिलीफ फंड में जमा करवाने सौंपी। समिति ने तीन दिन में दो-दो घंटा घूमकर 20 हजार रुपए की राशि एकत्रित की। इस पर कलेक्टर आरपी मिश्र ने समिति के इस कार्य की सराहना की। समिति अध्यक्ष गौरी बालापुरे ने बताया समिति के सदस्यों ने अपनी स्वेच्छा से बाढ़ पीड़ितों की सहायतार्थ धनराशि एकत्रित करने मंशा जताई थी और बैतूल के लोगों के सहयोग से 20 हजार रुपए की राशि जुटाई।