सांसद ने उठाया खाद का मामला
सांसद ने उठाया खाद का मामला
बैतूल. बैतूल-हरदा-हरसूदसंसदीय क्षेत्र की सांसद ज्योति धुर्वे ने लोकसभा में बैतूल-हरदा जिले में खाद संकट का मामला उठाते हुए केंद्र सरकार से खाद उपलब्ध कराने की मांग की है। शुक्रवार को शून्यकाल में मामला उठाते हुए सांसद ने कहा कि बोवनी के बाद किसान खाद के लिए परेशान हो रहा हैं। श्रीमती धुर्वे ने सरकार से बैतूल-हरदा जिले में 30 हजार मीट्रिक टन खाद उपलब्ध कराने की मांग की है।