पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रिश्वत मांगी तो जेई को हटाने के आदेश

रिश्वत मांगी तो जेई को हटाने के आदेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रिश्वत मांगी तो जेई को हटाने के आदेश

बैतूल. विधायकहेमंत खंडेलवाल, चैतराम मानेकर, सज्जनसिंह उइके ने शुक्रवार को प्रदेश के उर्जा मंत्री राजेंद्र शुक्ल और बिजली कंपनी के सीएमडी विवेक पोरवाल से भोपाल में मुलाकात कर जिले की समस्याएं बताईं। इस दौरान विधायकों ने घोड़ाडोंगरी के एक जेई द्वारा ट्रांसफार्मर बदलने के लिए रिश्वत मांगे जाने की भी शिकायत की जिस पर सीएमडी ने तत्काल उक्त जेई को वहां से हटाने एवं जांच के आदेश दिए। उर्जा मंत्री और सीएमडी से विधायकों ने कहा कि हमारे जिले मे रिपेयर होकर आने के बाद भी ट्रांसफार्मर बार-बार जल रहे हैं। उन्होंने इस संबंध मे दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।