बारिश हुई, पारा गिरा; जलाए अलाव
बैतूल. सर्द हवा चलने से लोग इस तरह गर्म कपड़े पहनकर आग तापते नजर आए।
बैतूल. मौसममें उतार चढ़ाव के बीच शनिवार को सुबह से शाम तक रिमझिम बारिश हुई। इससे मौसम ठंडा हो गया। रात में सर्द हवाएं चलती रही। यहां वहां लोगों ने अलाव भी जलाए। शनिवार को सुबह बारिश होने से दिन का पारा 22. 5 और शाम का पारा 15. 0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पारे में गिरावट आने से लोगों को आग का सहारा लेना पड़ा। लोग गरम कपड़े पहनकर आग तापते नजर आए।