पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साहब! गांव में पानी की कमी, डॉक्टर भी नहीं है

साहब! गांव में पानी की कमी, डॉक्टर भी नहीं है

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले के नए एसपी राकेश कुमार जैन की पहल पर थाना स्तर के गांवों में जनसंवाद की शुरुआत की गई। पुलिस ने शुक्रवार को जिले के आधा दर्जन थानों में जन संवाद कार्यक्रम किया। इसमें झल्लार क्षेत्र के लोगों ने पीने के पानी की समस्या बताई, तो बोरदेही क्षेत्र के लोगों ने अस्पताल में डॉक्टर के नहीं होने और बैतूल के लोगों ने छात्रावास के पास से शराब दुकान हटाए जाने की बात रखी।

बैतूल क्षेत्र के खेड़ली भैंसदेही में एसपी श्री जैन, एडिशनल एसपी गीतेश गर्ग समेत थाना स्टॉफ ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों से जन संवाद किया। इसमें ग्रामीणों की शिकायतें और समस्याएं सुनी गई। इस पर एसपी श्री जैन ने पुलिस से संबंधित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के लिए बैतूल टीआई पंकज त्यागी को निर्देशित किया। इसके अलावा ग्रामीणों को पुलिस के साथ संवाद करने के लिए प्रोत्साहित किया। इसी तरह भैंसदेही के गुदगांव चिल्कापुर में जनसंवाद हुआ। यहां भैंसदेही एसडीओपी संतोष दमदोरिया समेत स्टाफ ने गांव के सरपंच, सचिवों और ग्रामीणों से चर्चा की। इस दौरान उनकी शिकायतें और सुझाव प्राप्त किए। झल्लार थाने के प्रभारी वायएस खान ने गांवों में पहुंचकर चर्चा की। इस दौरान ग्रामीणों ने पीने के पानी की समस्या बताकर समस्या का निराकरण करने की मांग की। इस पर थाना प्रभारी ने संबंधित विभाग को इससे अवगत कराने का आश्वासन दिया। इसी तरह आठनेर थाना प्रभारी विनय सिंह, स्टॉफ ने लोगों से चर्चा कर शांति सद्भावना पूर्वक रहने की समझाइश दी। बोरदेही थाने के सब इंस्पेक्टर चंद्रमोहन मर्सकोले ने गांवों में पहुंचकर लोगों से समस्या पूछी। इस दौरान लोगों ने अस्पताल में डॉक्टर नहीं होने की समस्या बताई और क्षेत्र में सुबह-शाम में गश्त किए जाने की बात रखी।



इस पर श्री मर्सकोले ने सुबह शाम गश्त किए जाने का आश्वासन लोगों को दिया। अजाक थाने की पुलिस हमलापुर चौक पहुंची और लोगों से चर्चा की। इस दौरान लोगों को एसटीएससी एक्ट की धारा और शासन की योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान लोगों ने बालिका छात्रावास के पास से शराब दुकान हटाए जाने का सुझाव दिया गया। पुलिस इसी तरह लोगों के पास जाकर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित करेगी। पुलिस का मनाना है कि इससे लोगों की समस्याएं सामने आएगी और उनका निराकरण हो सकेगा और अपराधों पर अंकुश लग सकेगा।

-----------------------

> पुलिस ने की जनसंवाद क