एक पल में शांत हो गई आग की लपटें
आग से कई बार जन-धन की बड़ी हानि होती है, जिसकी भरपाई करना मुश्किल होता है। पुलिस और आग बुझाने के साधन हर जगह उपलब्ध नहीं होते हैं। ऐसी स्थिति में समाज के हर व्यक्ति और छात्रों को आग से सुरक्षा के प्रबंध को लेकर जागरूक होना चाहिए। इससे वे आग लगने की स्थिति में बचाव एवं जान, माल की रक्षा के प्रबंध किए जा सकते हैं। यह बात कलेक्टर ज्ञानेश्वर बी. पाटिल ने शनिवार को गंज गल्र्स स्कूल में अग्निशमन पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यशाला में कही। इस कार्यशाला में एसपी आरके जैन समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे। कार्यशाला में श्री जैन ने कहा कि अनजाने और लापरवाही से कई बार आगजनी की बड़ी दुर्घटनाएं हो जाती हैं। ऐसे में आग बुझाने की सेवाएं उपलब्ध होने पर इन दुर्घटनाओं से जन धन की भी हानि होती है। इस कार्यशाला के माध्यम से अग्नि दुर्घटनाओं के बचाव संबंधी उपायों का जन-जन तक संदेश पहुंचे, ऐसे हमारे प्रयास होना चाहिए। अपर कलेक्टर बीएस कुलेश ने कहा कि इस कार्यशाला में मुख्य रूप से स्कूल एवं कालेज के विद्यार्थियों के अलावा वन, आबकारी, स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति, बैंक, रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड, जेल, सिनेमा, औषधि विक्रेता, पेट्रोल पंप, होटल मालिक, टेंट व्यवसायी प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है, ताकि सभी लोग आग से सुरक्षा के उपायों से अवगत हो सके।
आगके हैरत अंगेज प्रदर्शन
अग्निशमनसेवा पुलिस मुख्यालय भोपाल से आए रविश श्रीवास्तव और उनके सहयोगियों ने अग्नि शमन के उपायों का हैरत अंगेज प्रदर्शन किया गया। इसमें आग की उठती हुई लपटे एक पल में शांत हो गई, तो प्रूफ सूट पहनकर एक व्यक्ति ने आग के पास से गुजरने का प्रदर्शन किया। इस डेमों को मौजूद लोगों उत्साह से देखा। इस दौरान अग्नि दुर्घटनाओं पर आधारित एक प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसका सभी अतिथियों ने अवलोकन किया। कार्यशाला का संचालन शिक्षक डीडी उइके ने किया।
कार्यशालाहोगी
आगसे बचाव के उपायों की कार्यशाला तहसील स्तर के स्कूल में आयोजित की जाएगी। इसमें पुलिस मुख्यालय भोपाल से आए अधिकारी सहयोगी आग से बचाव करने का प्रदर्शन करेंगे। आग लगने पर इस्तेमाल में आने वाले उपकरणों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। प्रशासन का मनाना है कि इससे लोग आग से बचाव के प्रति जागरूक हो सकेंगे।
अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला में शनिवार को डेमो प्रदर्शन करता जवान।
जिला स्तरीय अग