पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिन भर चली पानी सप्लाय

दिन भर चली पानी सप्लाय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भुजलिया घाट पानी टंकी की सप्लाई से जुड़े देशबंधु वार्ड समेत अन्य क्षेत्रों में शनिवार दिनभर पानी सप्लाई हुई। शनिवार सुबह से शाम तक नलों से लगातार पानी आने पर लोग भी हैरान रह गए। 150 घरों में दिनभर नल आते रहे। 5 लाख लीटर क्षमता वाली भुजलिया घाट पानी टंकी से इसी साल सप्लाई शुरू हुई है। देशबंधु वार्ड निवासी एसके पाटिल ने बताया कि दिनभर पानी आने से उन्हें आश्चर्य हुआ। सभी लोगों ने इस पानी का जमकर इस्तेमाल किया। नपा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नपा की जलप्रदाय शाखा के 35 कर्मचारियों की ड्यूटी अन्य जगहों पर सर्वे में लगाए जाने के कारण इस तरह की स्थिति बनी है। पेयजल सप्लाई में बेहद कम कर्मचारी बचे हैं।