- Hindi News
- सफेद गैंग को अब सता रहा शराब माफियाओं का खौफ
सफेद गैंग को अब सता रहा शराब माफियाओं का खौफ
कलेक्टर को समस्या बताने आई महिलाएं।
नगर संवाददाता|बैतूल
गांवमें शराब पीने वालों को सबक सिखाने वाली महिलाओं की सफेद गैंग को अब शराब माफियाओं का खौफ सताने लगा है। मंगलवार को सफेद गैंग की महिलाएं कलेक्टर से सुरक्षा की गुहार को लेकर बैतूल आई थी। प्रभातपट्टन ब्लाॅक के मजरी गांव की महिलाएं शराब बंदी को लेकर अभियान चला रही हैं। 18 महिला 8 पुरुषों सदस्य समिति में शामिल हैं। उनके सफेद रंग की साड़ी कपड़े पहनने की वजह से इन्हें सफेद गैंग कहते हैं। ये महिलाएं रात में गांव में शराब पीकर मस्ती करने वालों को पकड़कर उनकी पिटाई करती है। इससे गांव में शराब पीने वालों की संख्या कम हो गई है। ये महिलाएं आसपास के गांवों में इस अभियान को चला रही है। इन समितियों के बढ़ते कदम को लेकर अब शराब माफिया सक्रिय हो गए हैं। इससे महिलाओं का इन माफियाओं का खौफ सताने लगा है। मंगलवार को महिलाएं कलेक्टोरेट आई थीं। इन महिलाओं का कहना था, कि वे कलेक्टर से मुलाकात करने और सुरक्षा दिए के संबंध में चर्चा करने आई है। उन्होंने बताया कि वे इस काम के लिए जान की बाजी लगाने को तैयार हैं, लेकिन उन्हें भी प्रशासन सहयोग करे। समिति के संरक्षक गुलाब सिंह वाडिवा ने भी यही बात दोहराई। कलेक्टर के बाहर होने पर वे बैतूल विधायक से मुलाकात करने चली गई।