पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 50 एमएल का कफ सीरप, मरीजों तक 20 एमएल भी नहीं पहुंच रहा

50 एमएल का कफ सीरप, मरीजों तक 20 एमएल भी नहीं पहुंच रहा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
^गर्वमेंटसप्लाई की दवा अस्पताल में आती है। बड़ी मात्रा में सप्लाई होने से लगेजिंग में इधर-उधर पटक दी जाती है। पैकिंग ढीली होने कफ सीरप बह जाता है। कोई कार्टून ऐसा हो गया होगा। फिर भी इसे दिखाया जाएगा और कंपनी को पैकिंग दुरुस्त करने के लिए कहा जाएगा।^ डॉ.डब्ल्यूए नागले, सिविलसर्जन, बैतूल

मिलने की जगह बह रहा सीरप

गर्वमेंटसप्लाई के कफ सीरप की पैकिंग कमजोर है। इससे बाटल के ढक्कन खुल जाते हैं। जिससे सीरप बह जाता है। अस्पताल के दवा वितरण केंद्र को मिलने वे मरीजों को उपलब्ध करा देते हैं। पैकिंग कमजोर होने से मरीजों को तय मात्रा में कप सिरप नहीं मिल पाता है।

रोजाना दो सौ कफ सीरप की खपत

दवावितरण केंद्र के स्टॉफ के मुताबिक सुबह शाम की ओपीडी में रोजाना दो सौ कफ सीरप का वितरण हो जाता है। उनके मुताबिक कंपनी से दवा स्टोर में आती और फिर जिला अस्पताल को मरीजों को वितरण करने के लिए केंद्र में पहुंचाई जाती हैं।

सीरप बहने के बाद इतनी खाली हो गई बॉटल।

जिला अस्पताल में गर्वमेंट सप्लाई से कफ सीरप आया है। यह मुंबई, नागपुर की एड्रोइट फार्मेसी कंपनी से आई है। सूत्रों के मुताबिक 20 हजार कफ सीरप बुलाए गए हैं।

जिला अस्पताल में मरीजों को दी जाने वाली दवाइयां तमिलनाडु से आती हैं। इसमें दवा के साथ आयरन टॉनिक, कफ सीरप समेत अन्य दवाएं होती हैं। टीएस से मुंबई, नागपुर की कई फार्मेसी कंपनी जुड़ी होती हैं। यह दवाएं जिला अस्पताल के स्टोर में आती हैं। इसके बाद ब्लाकों के प्राथमिक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जिला अस्पताल को भेजते हैं। साथ ही दवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जुड़े छोटे-छोटे सेंटरों पर भी भेजी जाती है।

मुंबई की कंपनी से आया सीरप

तमिलनाडु से आती है मरीजों के लिए दवा

नगर संवाददाता|बैतूल

जिलाअस्पताल से मरीजों को मिलने वाली दवाई में डंडी मारी जा रही है। दवा की पैकिंग पर मात्रा तो लिखी हुई है, लेकिन मरीजों तक आधी भी नहीं पहुंच पा रही है। अस्पताल में आने वाले दूर-दराज के मरीज ऐसी दवा ही लेने को मजबूर हैं। अस्पताल के दवा वितरण केंद्र के कर्मचारी दवा की मात्रा को लेकर सवाल उठाने पर इतना ही कहते हैं, कि हम क्या करें, गर्वमेंट सप्लाई है। इसमें हम कुछ नहीं कर सकते।

बैतूल के जिला अस्पताल से बांटी जानी वाली दवा में ऐसी स्थिति कफ सीरप के साथ बनी हुई है। इस कप सिरप पर वैसे तो