पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दीवार में होल कर कापर केबल चोरी

दीवार में होल कर कापर केबल चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैतूल| इटारसीरोड स्थित दूध डेयरी के सामने सोमवार रात अज्ञात चोरों ने दीवार में होल कर हजारों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। जब दुकानदार सुबह दुकान खोलने पहुंचा तब उसे चोरी की घटना की जानकारी लगी। दुकानदार ने घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार इटारसी रोड पर मोटरबाइंडिंग की दुकान है। दुकान के संचालक रमेश चौरे ने बताया कि वे सोमवार की रात दुकान बंद कर घर चले गए थे। मंगलवार सुबह 9 बजे जब उन्होंने दुकान खोली तो दुकान में पीछे दीवार में एक बड़ा होल दिखा। जब उन्होंने सामन देखा तो यहां से लाखों का माल गायब था। श्री चौरे ने बताया कि उनकी दुकान से 700 फीट मोटर बाइंडिंग का कापर केबल, 6 सबमर्सिबल पंप और मोनो ब्लॉक मोटर पंप चार नगर सहित पाने-पिंचिस सहित तांबे के तार चोरी कर ले गए। श्री चौरे ने बताया कि जो मोटर पंप और चोर ले गए हैं वे दूसरे ग्राहकों के सुधरने के लिए दुकान में आए थे। श्री चौरे ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





दो माह पहले चोरी हुआ था 1.5 लाख का सामान

श्री चौरे ने बताया कि चोरों द्वारा लगातार उनकी दुकान को ही निशाना बनाया जा रहा है। इसके पहले 8 जुलाई को भी चोरों ने सामने की शटर तोड़कर लगभग 1.5 लाख रुपए का सामान चोरी कर ले गए। यह सामान भी नया था, मोटर के बुश, स्क्रैप सहित कावर केबल चोरी हो गया था। सामान की कीमत लगभग 1.5 लाख रुपए थी। श्री चौरे ने बताया कि दो माह पहले हुई चोरी की घटना में भी पुलिस को अब तक चोरों का सुराग नहीं लग सका है। इधर कोतवाली पुलिस के मुताबिक अज्ञात चोरों की तलाश की जा रही है।

खबर के साथ फोटो- 4 नंबर है