पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रैली निकालकर कहा शोषण से मुक्त हो वाहन चालक

रैली निकालकर कहा- शोषण से मुक्त हो वाहन चालक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विभिन्न समस्याओं को लेकर वाहन चालकों ने रैली निकाली।

सभा ने ये रखी मांगें

{वाहन चालकों ने निकाली रैली, किया प्रदर्शन

नगरसंवाददाता|बैतूल

मप्रवाहन चालक सभा ने मंगलवार को वाहन चालकों की समस्याओं को लेकर रैली निकाली। इसमें वाहन चालक बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस दौरान सभा के पदाधिकारियों ने वाहन चालकों को शोषण से मुक्ति दिलाकर मुख्य धारा में जोडऩे की बात रखी। दोपहर में बीजेपी भवन के पास से वाहन चालक सभा के पदाधिकारियों ने रैली निकाली। इसमें वाहन चालक लाल रंग के झंडे लेकर शोषण से मुक्ति के नारे लगाते हुए चल रहे थे। यह रैली कलेक्टोरेट पहुंचीं। सभा के पदाधिकारियों ने अपर कलेक्टर बीएस कुलेश से मुलाकात कर अपनी मांगे रखी। इस दौरान सभा के प्रदेश अध्यक्ष जसवंत सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष हरिओम सूर्यवंशी, वेकोलि अध्यक्ष उमाशंकर सिंह, मजदूर सभा के प्रदेश संगठन मंत्री विनय सिंह, वाहन चालक सभा के जिलाध्यक्ष विनोद मालवी समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे।

>17 फरवरी 2014 को चालक, परिचालक पंचायत में मुख्यमंत्री के माध्यम से की घोषणा को तत्काल वाहन चालकों के लिए लागू किया जाएगा।

> हेवी लाइसेंस में शिक्षा का मापदंड समाप्त कर ड्राइविंग प्रशिक्षण प्रमाण पत्र के अनुसार लाइसेंस जारी किया जाए।

> वाहन चालकों को जिला तहसील स्तर पर भूमि आबंटन कर वाहन चालक नगर बनाया जाए।

> वाहन चालकों को शासकीय दर अनुसार वेतन का निर्धारित किया जाए कार्य के घंटे निर्धारित किया जाए।

> पीएफ की कटौती शासन के नियमानुसार की जाए।

> फैक्ट्रियों मे कार्यरत श्रमिकों की तरह वाहन चालकों के लिए केंद्र सरकार द्वारा एसआई बीमा सुविधा लागू की जाए।

> प्राइवेट वाहन चलाने वालों वाहन चालकों का वेतन मालिकों द्वारा राष्ट्रीकृत बैंकों से किया जाए और पीएफ कटौती कर भविष्य निधि खाते में जामा करने की जवाबदारी निश्चित की जाए।

{वाहन चालकों ने निकाली रैली, किया प्रदर्शन

नगरसंवाददाता|बैतूल

मप्रवाहन चालक सभा ने मंगलवार को वाहन चालकों की समस्याओं को लेकर रैली निकाली। इसमें वाहन चालक बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस दौरान सभा के पदाधिकारियों ने वाहन चालकों को शोषण से मुक्ति दिलाकर मुख्य धारा में जोडऩे की बात रखी। दोपहर में बीजेपी भवन के पास से वाहन चालक सभा के पदाधिकारियों ने रैली निकाली। इसमें वाहन चालक लाल रंग के