पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंजीनियर्स का नाता सिर्फ जनहित के विकास से है : श्रीवास्तव

इंजीनियर्स का नाता सिर्फ जनहित के विकास से है : श्रीवास्तव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मप्रडिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में इंजीनियर्स डे मनाया गया। इस मौके पर कलेक्टर राजेश प्रसाद मिश्र, अधीक्षण यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा मंडल होशंगाबाद जेपी श्रीवास्तव मौजूद थे। इस दौरान भारत र| विश्वेश्वरैया के जीवन परिचय एवं उनके कार्यों पर प्रकाश डाला गया। कलेक्टर श्री मिश्र ने कहा कि इंजीनियर के व्यक्तित्व एवं उसके विपरीत परिस्थितियों में कार्यों को कराने करने की अदभुत क्षमता होती है। जेपी श्रीवास्तव ने कहा कि इंजीनियरिंग की झलक हमारे पुराणों में भी देखने को मिलती है, इंजीनियर्स का नाता सिर्फ जनहित के विकास से है। एसोसिएशन के अध्यक्ष आरएस खरे ने कहा कि इंजीनियर उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों से शासकीय योजनाओं के अनुरूप, सड़क, तालाब, पुल, भवन का निर्माण हर परिस्थितियों में जनोपयोगी कार्य करता है। श्री खरे ने विश्वेश्वरैया के अनुशरण की बात कही। कार्यक्रम में एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद थे।