पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर घर जाकर बनाए ग्राहक पंचायत के सदस्य

घर-घर जाकर बनाए ग्राहक पंचायत के सदस्य

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैतूल| ग्राहकविश्व की अर्थव्यवस्था का राजा है। आज ग्राहक को अपने हितों अधिकारों के प्रति जागरुक होना होगा। ग्राहक जागरुक होगा तो उसका कोई अहित नहीं कर सकता। ग्राहक को जागरुक करना एवं उसके मार्गदर्शन का काम ग्राहक पंचायत ने अपने हाथ में लिया है। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रांत संगठन मंत्री हरीश बारी कार्यकर्ताओं की मंगलवार को बैठक ली। उन्होंने कहा कि देश में ग्राहकों के हित के लिए कई प्रकार के कड़े कानून बने हुए हैं। जिनका हमें बारीकी से अध्ययन कर ग्राहक हित में उसका उपयोग करना चाहिए। बैठक के अंत में नवीन सत्र के लिए अधिकतम सदस्यता अभियान के लिए एक दिन तय कर टीमें बनाकर घर-घर जाकर सदस्य बनाए गए।