पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आमला|युवक कांग्रेसपदाधिकारियों ने मंगलवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान के

आमला|युवक कांग्रेसपदाधिकारियों ने मंगलवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान के

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आमला|युवक कांग्रेसपदाधिकारियों ने मंगलवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान के नाम तहसीलदार दिनेश सांवले को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बैतूल जिले की कानून व्यवस्था में सुधार की मांग की है। ज्ञापन में बोडख़ी स्थित टेकड़ा स्कूल के इंतजामों में सुधार सहित क्षेत्र में फैल रही बीमारियों की रोकथाम एवं अन्य मुद्दों पर सुधार की मांग की गई है। ज्ञापन सौंपते समय युवक कांग्रेस के लोकसभा अध्यक्ष लवलेश राठौर, बैतूल अध्यक्ष मिथलेश राजपूत, भैंसदेही से राहुल चौहान, घोड़ाडोंगरी से शांतनु तिवारी, आमला से अजय सोलंकी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कानून व्यवस्था में सुधार की मांग के लिए सौंपा ज्ञापन