पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वेबसाइट पर दिखेगी गुमशुदा बच्चों की फोटो

वेबसाइट पर दिखेगी गुमशुदा बच्चों की फोटो

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मजदूरों के बच्चों के लिए होगी शिक्षण सुविधा

बैतूल। जिले के गुमशुदा बच्चों एवं बाहर के अन्य स्थानों से जिले के बाल गृह और शिशु गृहों में आने वाले गुमशुदा बच्चों की जानकारी एवं फोटोग्राफ महिला एवं बाल विकास विभाग की वेबसाइट पर नजर आएंगे। यह व्यवस्था अभिभावकों को बच्चों की जानकारी मिलने के उद्देश्य को लेकर की गई है।

शनिवार को बाल संरक्षण समिति की बैठक में कलेक्टर ज्ञानेश्वर बी पाटिल ने यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी अनिवार्य रूप से को फोटोग्राफ अपलोड करें। बैठक में उन्होंने कहा कि बाल एवं शिशु गृहों में आने वाले बच्चों के लिए शिक्षा की भी आवश्यक व्यवस्था की जाए। इस बात पर भी जोर दिया कि जिले में ऐसे पंजीकृत बाल तथा शिशु गृहों जिनमें बच्चे रह रहे हैं, को चिन्हित किया जाए, यदि यह संस्थाएं पंजीयन की पात्र हैं, तो पंजीयन कराया जाए अन्यथा उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाए।
गैर पंजीकृत बाल अथवा शिशु गृहों में बच्चों को रखने की अनुमति नहीं दी जाएगी। कलेक्टर ने ऐसे अनाथ बच्चे जो अपने आश्रितों के यहां रह रहे हैं, उनको शिक्षा के लिए प्रतिमाह मिलने वाले 2 हजार रुपए उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

घानों के आसपास लगे रेमेडियल क्लास : कलेक्टर श्री पाटिल जिले में गुड़ बनाने के लिए संचालित घानों पर अन्य स्थानों से आए मजदूरों के बच्चों को शिक्षण सुविधा उपलब्ध कराने के लिए घानों के आसपास रेमेडियल ब्रिज कोर्स की कक्षाएं संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि ऐसा हो कि इन मजदूरों के बच्चे शिक्षा से वंचित रह जाएं।