गायत्री परिवार की विचारगोष्ठी आज
अखिलविश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में मध्य जोन समन्वय समिति की विचार गोष्ठी रविवार को आयोजित की जाएगी। यह विचार गोष्ठी गायत्री शक्तिपीठ एमपी नगर भोपाल में सुबह 10 बजे से आयोजित की जाएगी। गायत्री परिवार के प्रवक्ता रविशंकर पारखे ने बताया कि इस विचार गोष्ठी में अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रमुख और देव संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. प्रणव पंड्या लोगों को मार्गदर्शन देंगे। इस विचारगोष्ठी में जिले से जिला समन्वयक डॉ. कैलाश वर्मा, सचिव दीपक मालवी, युवा प्रकोष्ठ प्रभारी डीडी उइके, अजय पवार समेत अन्य लोग भाग लेने जाएंगे।