पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम पर कार्यशाला आयोजित

किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम पर कार्यशाला आयोजित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैतूल| स्वास्थ्यविभाग के माध्यम से शनिवार को राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम पर एक दिनी कार्यशाला हुई। नई किशोर नीति के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के तहत किशोरी बालिकाओं लड़कों में कुपोषण कम किया जाना है। कार्यक्रम में स्वास्थ्य के संबंध में ज्ञान, किशोर माता-पिता को शिशु जन्म से संभावित जटिलताओं नवजात बच्चों के प्रति माता-पिता की भूमिका तैयार करना, किशोरों की मानसिक चिंताओं का समाधान, किशोरों के बीच चोट हिंसा से बचाव, किशोरों में नशाखोरी के दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता लाना है। कार्यशाला में सिविल सर्जन डॉ. डब्ल्यूए नागले, जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अधिकारी डॉ. के आठनेरे, आरबीएसके की जिला नोडल अधिकारी डॉ. अंकिता पाटिल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।





, राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. प्रमोद मालवीय समेत