- Hindi News
- स्कूली बच्चों ने चेहरा देखा और लाइव फोटो बना दिया
स्कूली बच्चों ने चेहरा देखा और लाइव फोटो बना दिया
पारसडोहके मुख्य डोह की चट्टानों पर विभिन्न प्रकार के बहुत से चेहरे दिखाई देते हैं, जो कि ध्यान से देखने पर स्पष्ट होते हैं। इसी थीम को लेकर लिटिल चैंप पब्लिक स्कूल के बच्चों ने पारस डोह पहुंच कर केनवास पर विभिन्न चेहरों की लाइव पेंटिग की। पारस डोह के पत्थरों पर शोध करने वाले आर्टिस्ट श्रेणिक जैन ने बताया कि पारस डोह की अपनी ही एक विशेषता है। इसमें पत्थरों पर विभिन्न प्रकार की आकृतियों के साथ रेखाएं दिखाई देती हैं। यह रेखाएं एक लंबे समय के बाद पत्थरों की पर्त दर पर्त जमने से बनती हैं। श्री जैन ने बताया कि इन पत्थरों को आकृति अनुसार एकत्रित कर इन्हें चिपकाकर किसी मनचाही खूबसूरत आकृति में ढाला जा सकता है। रेखाओं की थीम को लेकर केनवास पर खूबसूरत कलाकृति भी बनाई जा सकती है। एनिमेशन शिक्षक भावेश दामड़े ने बताया कि जिले की प्राकृतिक धरोहर में ऐसे कई रहस्य छुपे हैं, जिनका खुलासा नहीं हुआ है। इन पर रिसर्च की आवश्यकता है।
बैतूल। चट्टानों को देखकर आकृति बनाते स्कूली बच्चो।