पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो पंचायतों में पुनर्मतगणना की मांग

दो पंचायतों में पुनर्मतगणना की मांग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दो पंचायतों में पुनर्मतगणना की मांग

चंदोराखुर्दऔर भैसादंड पंचायत में सरपंच पद के लिए डाले गए मतों की पुर्नमतगणना कराने की मांग ग्रामीणों ने की है। चंदोराखुर्द के सरपंच पद के उम्मीदवार सुखराम बुवाड़े, किशोरी डहारे, नंदकिशोर बारंगे, पवन देशमुख ने रिटर्निंग आफिसर अशोक डेहरिया से शिकायत करते हुए बताया कि केंद्र पर मतगणना के दौरान पीठासीन अधिकारी ने एजेंटों को कोई जानकारी नहीं दी है।





कितने वोट रिजेक्ट किए इसकी जानकारी एजेंटों को नहीं दी है। इस स्थिति में पुर्न मतगणना की जाना चाहिए।





भैसादंड के राकेश परिहार, सोमलाल कवड़ेती, रामचंद्र पंवार, ने जिला निर्वाचन अधिकारी बैतूल से शिकायत कर बुवालखापा के मतदान केंद्र पर सरपंच पद के लिए डाले गए वोटों की पुर्नमतगणना कराने की मांग की है।