पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षक से प्रताड़ित पत्नी, शिक्षिका ने की छात्रा की पिटाई

शिक्षक से प्रताड़ित पत्नी, शिक्षिका ने की छात्रा की पिटाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैतूल| शिक्षकों की प्रताड़ना के शनिवार को दो मामले सामने आए। इसमें एक शिक्षिका ने अपने ही स्कूल की एक छात्रा को बाल पकड़कर बेरहमी से पीटा, तो दूसरे मामले में एक शिक्षक ने अपनी पत्नी से मारपीट कर उसे घायल कर दिया।

आमला ब्लाक के धौसरा गांव के उमेश विश्वकर्मा की 11 साल की बेटी साधना प्राइमरी स्कूल में पढ़ती है। स्कूल की शिक्षिका गौरी टिकारे ने बिना किसी बात को लेकर उनकी बेटी को बाल पकड़कर घसीटा और थप्पड़ और घूसों से पीटा। छात्रा के पिता उमेश विश्वकर्मा ने शनिवार को एसपी ऑफिस में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

बैतूल के सदर सतपाल आश्रम के पास रहने वाली बेबी पति सुमरत सिंह उइके की पिटाई से घायल होने पर सीधे कोतवाली पहुंच गई। पति मासोद में शिक्षक हैं। शादी को 10 साल हो चुके हैं, लेकिन पति किसी किसी बात को लेकर मारपीट करते हैं। सुबह भी उन्होंने उसके साथ मारपीट की।
इससे हाथ और बांई आंख पर चोट लग गई। कोतवाली पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामले में कार्रवाई कर जिला अस्पताल में मुलाहिजा कराया। कोतवाली एएसआई श्रीकांत शुक्ला ने बताया कि महिला के शिकायत की जांच कर पति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।