पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘गया जी’ की तीर्थयात्रा पर जाने के लिए कोटे से आधे भी नहीं आए आवेदन

‘गया जी’ की तीर्थयात्रा पर जाने के लिए कोटे से आधे भी नहीं आए आवेदन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैतूल। मुख्यमंत्री की तीर्थ दर्शन यात्रा में जिले से गया तीर्थ दर्शन करने जाने के लिए बैतूल को मिले कोटे की तुलना में आधी भी संख्या में यात्री गया जाने के इच्छुक नहीं है। जबकि पहले कोटे से ज्यादा लोगों ने तीर्थ दर्शन में यात्रा में हिस्सा लिया है। इस स्थिति से प्रशासनिक अधिकारियों ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा दिया है।
दरअसल, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा इस बार गया तीर्थ जाने वाली है। जिले को इस यात्रा के लिए 258 यात्रियों का कोटा मिला है। इस बार यात्रा करने वाले इच्छुक यात्रियों की संख्या बेहद कम हो गई है। बैतूल जिले से आधा कोटा भी पूरा नहीं हो सका है। यात्रा के आवेदनों की अंतिम तिथि 4 फरवरी थी, इसके समाप्त होने के बाद 7 फरवरी तक आवेदन लिए गए, लेकिन फिर भी आधे से भी कम आवेदन सके।

अगले माह रामेश्वरम जाएगी तिथि यात्रा : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा अगले माह 2 मार्च को रामेश्वरम जाएगी। पहले यह यात्रा 22 फरवरी को जाने वाली थी, लेकिन इसकी तिथि में फेरबदल कर दिया गया है। जिले को रामेश्वर तीर्थ यात्रा के लिए 206 लोगों का कोटा मिला है। इसके आवेदन 14 फरवरी तक जमा किए जा सकेंगे। इसके अलावा 31 मार्च को रामेश्वरम यात्रा जाएगी। बैतूल जिले को 201 यात्रियों का कोटा निर्धारित किया गया है।

कलेक्टर ने दिए अधिकारियों को निर्देश : जनपद पंचायत सीईओ, नपा अधिकारियों को कलेक्टर ज्ञानेश्वर बी पाटिल ने कोटा कम होने पर इच्छुक यात्रियों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं।


बैतूल जिले से अब तक इतने कर चुके यात्रा : मुख्यमंत्रीतीर्थ दर्शन यात्रा में अगस्त 2012 से मार्च 2014 तक 20 से अधिक यात्रा हो चुकी है। इसमें से 4 हजार 50 तीर्थ यात्री शामिल हुए। इसी तरह 2014 के दिसंबर माह से अब तक 1 हजार 335 यात्रियों का कोटा बैतूल को मिला था। इनमें से 1 हजार 324 लोग तीर्थ दर्शन यात्रा कर चुके हैं।

बैतूल में 85 लोगों ने किए अब तक आवेदन : गयातीर्थ दर्शन यात्रा 12 फरवरी को जाएगी। बैतूल से गया यात्रा पर जाने के लिए 85 लोगों ने आवेदन किए हैं। जबकि वर्ष 31 मार्च 2013 में गया की तीर्थ दर्शन यात्रा हुई थी। इसमें बैतूल जिले में 108 का कोटा था, लेकिन 149 लोगों को गया तीर्थ जाने का मौका मिला, लेकिन वर्तमान में कोटे के अनुसार 173 लोगों ने आवेदन ही नहीं किए। इससे गया की सीटें खाली रहने जैसी स्थिति बन गई है, क्योंकि गया तीर्थ दर्शन ट्रेन को जाने में केवल 5 दिन शेष हैं।