कंपनी ने विवेकानंद वार्ड में सर्वे किया
बैतूल| बिजलीकंपनी प्रत्येक ट्रांसफार्मर से जुड़े कनेक्शनों की जांच के लिए सर्वे करवा रही है। शनिवार को विवेकानंद वार्ड और इससे सटे हिस्सों में यह सर्वे किया गया। अमले ने ट्रांसफार्मर की जांच की। भग्गूढाना इंडस्ट्रियल क्षेत्र में दिन भर बिजली कंपनी का अमला सर्वे में लगा रहा।
दरअसल अधिक लोड जला रहे कनेक्शनधारियों और क्षमता से अधिक कनेक्शनों का लोड सहन कर रहे ट्रांसफार्मरों को चिन्हित करने के लिए यह सर्वे करवाया जा रहा है।
खबर में फोटो क्रमांक - 7 है।