पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसोसिएशन ने डीजे बजाने की अनुमति मांगी

एसोसिएशन ने डीजे बजाने की अनुमति मांगी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैतूल| जिलाटेंट एसोसिएशन ने कलेक्टर ज्ञानेश्वर बी पाटिल को ज्ञापन सौंपकर रात 10 बजे के बाद तक डीजे बजाए जाने की अनुमति दिए जाने की मांग की है। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल चौकीकर ने बताया कि रात 10 बजे तक डीजे बजाए जाने की अनुमति तो है, लेकिन अधिकतर वैवाहिक कार्यक्रम रात 10 बजे के बाद ही होते हैं। कलेक्टर ने इस संबंध में चर्चा का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कलेक्टर ने कहा कि चलित डीजे नहीं बजाया जा सकता है, लेकिन स्थाई ध्वनि यंत्र का इस्तेमाल रात 10 के पहले कम आवाज में अनुमति के साथ कर सकते हैं। इस दौरान हरेश पाठक, रवि माकोड़े, दिलीप सोनी, जंगु, दादा महाले, कप्तान, अफसर समेत अन्य लोग मौजूद थे।



























----------------