- Hindi News
- डेंगू मलेरिया से हुई मौतों का रिकार्ड खंगाल रही टीम
डेंगू-मलेरिया से हुई मौतों का रिकार्ड खंगाल रही टीम
बैतूलजिले में डेंगू-मलेरिया के पाॅजीटिव केस मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बुधवार को खंजनपुर और गौठाना क्षेत्र में दो लोग मलेरिया फेल्सीपैरम से पीड़ित मिले हैं। यह स्थित मलेरिया ऑफिस में स्लाइड जांच के दौरान सामने आई है। इधर, जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है।
नगर संवाददाता|बैतूल
जिलेमें डेंगू-मलेरिया की स्थिति को देखने आई दिल्ली की टीम जिले के ब्लाकों में पहुंचकर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा ले रही है। वे दौरे के दौरान डॉक्टर्स मरीजों से चर्चा करने के साथ ही मरीजों को दिए जाने वाले ट्रीटमेंट पर भी चर्चा कर रही है। मंगलवार की देर रात में राष्ट्रीय वैक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल आफिसर डॉ. शेर सिंह कंसोटिया अन्य सदस्यों ने विधायक सज्जन सिंह के साथ शाहपुर भौंरा क्षेत्र का दौरा किया। यहां पर डॉक्टर्स से चर्चा कर ठीक से मरीजों का उपचार करने और आब्जर्वर करने के निर्देश दिए। बुधवार को टीम ने चिचोली ब्लाक के गांवों में पहुंचीं। यहां भी व्यवस्था देखी गई। शाम तक टीम वापस नहीं लौटी थी। इस टीम के सदस्य बैतूल में मलेरिया डेंगू होने की बात तो मानी, लेकिन मौतें डेंगू होने से इंकार कर रही है। उनका मानना है कि मौतें किसी अन्य कारणों से भी हो सकती हैं। सूत्रों के मुताबिक टीम के सदस्य केस स्टडी करने डेंगू, मलेरिया इससे मौतें होने का रिकार्ड खंगाल रही है।