- Hindi News
- अश्लील एसएमएस करने वाले तकनीकी विशेषज्ञ पर केस दर्ज
अश्लील एसएमएस करने वाले तकनीकी विशेषज्ञ पर केस दर्ज
जिलापंचायत के तकनीकी विशेषज्ञ के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने छेड़छाड़ का केस दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार (पीड़िता) के द्वारा जिला पंचायत बैतूल के तकनीकी विशेषज्ञ आईडब्ल्यूएमपी शोहाब रिजवान खान के खिलाफ मानसिक रूप से प्रताडऩा एवं दबाव दिए जाने को लेकर प्रस्तुत लिखित शिकायत की जांच कार्य स्थल पर समिति के माध्यम से की गई। इसमें लगाए आरोप सत्य पाए जाने पर समिति के प्रतिवेदन के आधार पर कोतवाली बैतूल में केस दर्ज किया है।
किएथे अश्लील एसएमएस: जिलापंचायत में फील्ड में कार्यरत आईडब्ल्यूएमपी की दो युवतियों ने शोहाब रिजवान खान के खिलाफ अश्लील एसएमएस करने की शिकायत अपने वरिष्ठ अधिकारियों को की थी। इसके बाद मामला कोतवाली थाने पहुंचा था। कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तलाश शुरू कर दी है।