पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 72 बार रक्तदान करने वाले मनीष ने की देहदान की पहल

72 बार रक्तदान करने वाले मनीष ने की देहदान की पहल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनीष दीिक्षत

नगर संवाददाता|बैतूल

जिलाअस्पताल में आने वाले मरीजों को खून दान करने वाले समाज सेवी मनीष दीक्षित ने अपने 45वें जन्मदिन पर देहदान करने का संकल्प लेने की पहल की है। बैतूल जिला अस्पताल में किसी मरीज को खून की आवश्यकता होती है, तो उनकी जुबान पर एक ही नाम आता है, वो है मनीष दीक्षित। समाज सेवी श्री दीक्षित पिछले 20 सालों से इस क्षेत्र में सक्रिय हैं। चाहे मरीज को ब्लड की आवश्यकता हो या फिर किसी अन्य प्रकार की जरूरत श्री दीक्षित उसकी मदद के लिए पहुंच जाते हैं।

बैतूल जिले में रक्तदान की अलख जगाने और लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने का श्रेय श्री दीक्षित को जाता है। वे खुद तो रक्तदान करते हैं और दूसरों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित भी करते हैं। किसी मरीज को रक्त की आवश्यकता होने पर श्री दीक्षित उनके परिजनों को मोटीवेट करते हैं। इससे वे अपने मरीज को रक्तदान करने आगे आने लगते हैं। जबकि पहले वे अपने ही मरीज को रक्तदान करने से कतराते थे। राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त श्री दीक्षित का शुक्रवार को जन्मदिन है।