पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अटल सेना ने निकाली रैली, मानदेय बढ़ाने की मांग

अटल सेना ने निकाली रैली, मानदेय बढ़ाने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अटलसेना ने मध्यान्ह भोजन बनाने वाली महिलाओं द्वारा स्टेडियम चौक से रैली के रूप में कलेक्टरेट पहुंचकर डिप्टी कलेक्टर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम एक ज्ञापन सौंपा। सेना प्रमुख राजेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि सेना ने की मांग है कि प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में भोजन बनाने का कार्य कर रही समूह की बहनों को जो वेतन दिया जा रहा है, वह वेतन बहुत कम है। महंगाई के इस दौर में उन्हें परिवार चलाने में खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इन महिलाओं को कम से कम सरकारी रेट से भुगतान होना चाहिए। गौरतलब है कि 2009 से समूहों को काम सौंपा गया था उस वक्त मानदेय एक हजार रुपए था, आज भी इन्हें मात्र एक हजार रुपए ही दिए जा रहे हैं। बर्तन एवं हाथ धोने के साबुन की राशि समूह को देकर स्कूल को दी जा रही है, जिससे कई स्थानों पर समूह को अपनी जेब से पैसे लगाकर साबुन पर खर्च करना पड़ता है, यह पैसा सीधे समूह के खाते में डाला जाए इसके साथ ही कार्यरत समूह की बहनों के मानदेय में वृद्धि की जाए।

मानदेय में बढ़ोतरी के लिए डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन दिया।