पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पाइपलाइन बिछाने खोदी डामर सड़कें, लगा रहे सीमेंट का पैबंद

पाइपलाइन बिछाने खोदी डामर सड़कें, लगा रहे सीमेंट का पैबंद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{ठेकेदार से मरम्मत करवाने पर तय हुई थी बात, लेकिन मरम्मत के नाम पर केवल खानापूर्ति

नगरसंवाददाता|बैतूल

शहरमें यूआईडीएसएसएमटी योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा है। पाइप लाइन बिछाने के लिए पीडब्ल्यूडी की सड़कों को अंधाधुंध खोदा जा रहा है। मरम्मत के नाम पर डामर की सड़कों के ऊपर खुदाई वाली जगहों में सीमेंट का घोल पिलाया जा रहा है। जिसके कारण सड़कों के ये स्पाट अब धंसने लगे हैं, वाहन चालकों के लिए ये जगहें अब स्पीड ब्रेकर बन गई हैं।

फरवरी 2013 में शहर में यूआईडीएसएसएमटी योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के 11 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट पर काम शुरू हुआ था। सुभाष वार्ड और अर्जुन वार्ड से पाइप लाइन बिछाने के लिए खुदाई शुरू हुई थी। पाइप लाइनें पीडब्ल्यूडी की सड़कों के आसपास बिछाई जा रही हैं। शहर में पीडब्ल्यूडी की 21 किलोमीटर सड़कें हैं। पाइप लाइन को सड़कों की खुदाई करके बिछाया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी ने सड़क खुदाई के लिए 2013 में 5 लाख का एनओसी शुल्क जमा करने को कहा था। यह बात तय की गई थी कि नपा स्वयं खोदी गई सड़कों की ठेकेदार से मरम्मत करवाकर देगी। लेकिन इसके बावजूद मरम्मत के नाम पर लीपापोती की जा रही है। पोस्ट ऑफिस तिराहे, कॉलेज चौक, कोठी बाजार कोतवाली के समीप, कमानी गेट के पास खुदाई के दौरान डामर सड़कों को खोदा गया है। इन सड़कों पर की गई खुदाई की जगहों में मरम्मत के नाम पर ऊपर - ऊपर सीमेंट भरा गया है। बिना सही तरीके से डस्ट और मुरम का भराव किए ऊपर सीमेंट गिट्टी लगा दी गई है। जिसके कारण अब वाहन चलने से इन जगहों पर सड़कें जमीन में धंस गई हैं। मरम्मत के नाम पर की गई सड़कों की लीपापोती की कलई भी खुलने लगी हैं। अधिकांश जगह चौक-चौराहों की हैं।

यह किया जाना चाहिए था

सड़कमें खुदाई की जगह पर पहले डस्ट और मुरम डलवाई जानी थी। इसके बाद इसे मशीनों की मदद से दबवाया जाना चाहिए था। कुछ दिन तक वाहन चलने के बाद इस पर डामर की परत बिछाई जानी चाहिए थी। अब जमीन धंसने से सड़क में पानी रिसाव हो रहा है। सड़क की उम्र भी कम हो रही है।

45 किमी बिछना बाकी

शहरमें अब तक 65 किलोमीटर पाइप लाइन बिछ चुकी है। कुल 110 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाई जानी है। इस तरह 45 किलोमीटर पाइप लाइन बिछना अभी बाकी है।

नपा की खुद की सीसी सड़कें भी हो रही बर्बाद

इसखुदाई के कारण आजाद वार्ड, किदवई वार्ड और