पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मानव विकास और विश्वास का दर्पण है बैतूल

मानव विकास और विश्वास का दर्पण है बैतूल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बैतूल जिला न्यायालय की 1824 में बने भवन को हेरिटेज में रखा है। इसके रिनोवेशन के लिए 1 करोड़ 37 लाख के प्रोजेक्ट को भी पिछले साल स्वीकृति मिली थी

बैतूल का जिला जिला जेल भवन वर्ष 1843 में बनाया गया।

बैतूल शहर में नगर पालिका के टाउन हाल का निर्माण वर्ष 1908 में किया गया था।

बैतूल शहर के बीचो बीच में निर्मित चिटनवीस की लाल हवेली का निर्माण वर्ष 1937 में किया गया। वर्तमान में इस भवन में जिला जनसंपर्क कार्यालय संचालित किया जा रहा है।

बैतूल जिले में गौड़ राजाओं द्वारा निर्मित खेड़ला का किला अपने पारस पत्थर के लिए विख्यात है।

बैतूल जिले में अभी भी कई इमारतें है, जो 190 साल पुरानी खड़ी है।

बैतूल शहर में आबकारी कार्यालय भवन का निर्माण वर्ष 1840 में हुआ था।

पहले बंगला था, अब जेएच कॉलेज| जेएचकॉलेज पूर्व में जयवंती बाई हॉक्सर का बंगला हुआ करता था। 1932 में इसका निर्माण हुआ था। बाद में जयवंती बाई हॉक्सर ने यह भवन शैक्षणिक गतिविधियों के लिए दान में दिया था। 1956 से यहां जेएच कॉलेज संचालित है। 2012 में बेहद पुरानी इमारत होने के कारण यूजीसी ने इसके रिनोवेशन के लिए 25 लाख रुपए का प्रोजेक्ट स्वीकृत किया था। हालांकि इसका काम अभी शुरू नहीं हुआ है।

मुलताई| सूर्यपुत्रीताप्ती नदी का उद्गम स्थल होने से मुलताई की पहचान पूरे देश में पवित्र नगरी के रूप में है। ताप्ती भारत की उन तीन नदियों में से एक है जो पूर्व दिशा से पश्चिम दिशा की ओर बहती है। पुरानों के अनुसार गंगा में स्नान का, नर्मदा जी के दर्शन करने से जो पुण्य मिलता है वह ताप्ती के स्मरण मात्र से प्राप्त होता है। ताप्ती नदी का उद्गम अलग-अलग कल्प में अलग-अलग कुंडों से हुआ है। ताप्ती सरोवर को सूर्य कुंड कहा जाता है। 724 किमी बहते हुए गुजरात के पास डूमस में खंबात की खाड़ी में मिलती है। नदी के पानी से 65 हजार 145 वर्ग किमी क्षेत्र को सिंचित करती है।

गंगा स्नान, नर्मदा दर्शन का फल ताप्ती के स्मरण मात्र से

ब्रिटिश हुक्मरानों ने कोठीबाजार क्षेत्र में 1902 में विक्टोरिया हॉस्टल बनाया गया था। ग्रामीण अंचलों के स्टूडेंट्स के रहने के लिए इसे बनवाया था। वर्तमान में इस हॉस्टल में डीईओ कार्यालय लग रहा है। विक्टोरिया हॉस्टल का मुख्य गेट कमानी गेट के नाम से अब यह शहर के प्रवेश द्वार के रूप में भी इसकी पहचान बन गया है। पूर्व में कम