- Hindi News
- युवतियाें ने जूट से बनाए गुलदस्ते और लेटर बॉक्स
युवतियाें ने जूट से बनाए गुलदस्ते और लेटर बॉक्स
चिचोली| नगरके सड़कपुरा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में रविवार को हिंदी दिवस पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर युवतियों द्वारा मेकरम एवं जूट से बनाई सामग्री बनाकर कला का प्रदर्शन किया। इस पखवाड़े का शुभारंभ जिला समन्वयक एसएम राजपूत ब्लॉक समन्वयक सुखदेव गुजरे द्वारा किया गया। युवतियों ने बनाई सजावटी सामग्री गुलदस्ते, लेटर बाक्स, चटाई सहित अन्य कलाकृतियां सराही गई। युवतियों को 15 दिन बाद प्रमाणपत्र वितरित किए जाएंगे।
नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक एसएम राजपूत ने बताया कि हिंदी दिवस पखवाड़ा 27 सितंबर तक मनाया जाएगा। इस अवसर पर 15 सितंबर को आठनेर, 16 को आमला, 17 18 सितंबर को घोड़ाडोंगरी,19 सितंबर को भैंसदेही, 20 को बैतूल में कार्यक्रम होंगे तथा 21,22 सितंबर को चिचोली में पखवाड़े का समापन होगा।
चिचोली। हिंदी दिवस पखवाड़े में युवतियों द्वारा बनाई गई सजावटी सामग्री।