पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अग्निशमन यंत्र की बाल्टी में मिला मच्छर का लार्वा

अग्निशमन यंत्र की बाल्टी में मिला मच्छर का लार्वा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भौंरामें मिल रहे डेंगू के संभावित मरीजों को लेकर सोमवार जिला महामारी नियंत्रण अधिकारी और जिला मलेरिया अधिकारी सोमवार को यहां पहुंचे। अधिकारियों की मौजूदगी में हुए सर्वे में कई स्थानों पर एडिज मच्छरों का लार्वा पाया गया,जिसे नष्ट करवाया गया। भौंरा में अब तक 9 मरीज डेंगू के निकल चुके है, जिसमें से कुछ नागपुर से इलाज करवाकर लौटे है। शासकीय तौर पर स्टेशन कॉलोनी की एक महिला को भोपाल में हुए एलाइजा टेस्ट में डेंगू होने की पुष्टि हो चुकी है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. अरविंद भट्ट जिला महामारी नियंत्रण अधिकारी डॉ. केएस अहिरवाल ने अपने सामने लार्वा सर्वे करवाया। सोमवार को रेलवे स्टेशन पर आग बुझाने के लिए भरी जाने वाली बाल्टी के पानी में एडिज मच्छर का लार्वा निकला।

बैतूल में है एलाइजा टेस्ट की सुविधा

जिलामहामारी नियंत्रण अधिकारी डॉ. केएस अहिरवाल ने बताया कि जिला अस्पताल में एलाइजा टेस्ट की सुविधा है। यह बात सर्वे के दौरान लोगों का बताई है। लोगों को थोड़ी जागरूकता का परिचय देते हुए सप्ताह में एक दिन ड्राय डे रखना होगा यानि लंबे समय से बर्तन में भरे पानी का खाली कर उसे अच्छी तरह साफ करना होगा।भौंरा में रेलवे स्टेशन पर लार्वा मिला है। जिला मलेरिया अधिकारी अरविंद भट्ट ने बताया कि शाहपुर की फागिंग मशीन को जल्द सीएचसी भिजवाएंगे। पावरझंडा और सेमलपुरा में टीम काम कर रही है। भौंरा में टीम को लगा रखा है।

शाहपुर. भौंरा में अग्निशामक यंत्र के पानी में मिला एडिज मच्छर का लार्वा और कीटनाशक का छिड़काव करते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी।