पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीजर के लिए अलग से ओटी, केंद्र से आएगी डेंगू और मलेरिया रोकने टीम

सीजर के लिए अलग से ओटी, केंद्र से आएगी डेंगू और मलेरिया रोकने टीम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
> तीसरा प्रयास- अबकेंद्र से आएगी डेंगू और मलेरिया रोकने टीम

बैतूलजिले मे डेंगू -मलेरिया बीमारी फैलने को लेकर सांसद ज्योति धुर्वे ने गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन के नाम संबोधित ज्ञापन उनकी अनुपस्थिति में सचिव डीएन सिंग को सौंपा। श्रीमती धुर्वे ने बताया कि लगभग 50 मौतें इन बीमारियों से हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि 1 जनवरी 2014 से 15 अगस्त तक सरकारी अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या लगभग दो हजार और जिले के बाहर प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या लगभग 8 हजार है। उन्होंने कहा कि बैतूल जिला आदिवासी बाहुल्य है तथा जनता में जागरूकता की कमी है। उन्होंने बताया कि इसी तरह वर्ष 2002-2003 में जिले के भीमपुर विकासखंड में मलेरिया ने महामारी का रूप ले लिया था। उस समय एनडीए सरकार ने केंद्रीय टीम भेजकर सर्वे कराया था।















तथा पीडितों के लिए 50 हजार मेडिकेटेड मच्छरदानियां एवं सिफलोथिन -10 दवाएं, 25 हजार किलोग्राम का छिडक़ाव कराया था। श्रीमती धुर्वे ने शीघ्र केंद्रीय टीम भेजने तथा बीमारी की रोकथाम की मांग की। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के सचिव ने विभाग के नोडल अधिकारी को बैतूल में टीम भेजने के निर्देश दिए।

> दूसरा प्रयास- शववाहन का संचालन विधायक करेंगे

जिलाअस्पताल के शव वाहन को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों को लेकर विधायक ने शव वाहन के संचालन-संधारण का जिम्मा अब स्वयं ले लिया है। श्री खंडेलवाल ने कहा कि वाहन के रख-रखाव, ड्राइवर का वेतन तथा पेट्रोल का व्यय वे स्वयं वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि शव वाहन अब गरीब कमजोर वर्ग के लोगों को नि:शुल्क मिलेगा। शव वाहन के लिए चिकित्सा प्रकोष्ठ के डॉ. अरुण जयसिंहपुरे मोबाइल नं. 9425656812, ड्राइवर राजेश पाल 9425664584 एवं नवीन मिश्रा मो.9893747699 से संपर्क किया जा सकता है।

> पहला प्रयास- ऑपरेशनमें नहीं होगी परेशानी

जिलाअस्पताल में डिलेवरी सहित अन्य गंभीर मरीजों के ऑपरेशन में हो रही परेशानी को लेकर विधायक हेमंत खंडेलवाल ने बुधवार शाम 5.30 बजे अस्पताल में बैठक कर दिशा-निर्देश दिए। बैठक में सीएमएचओ डॉ. एसके वास्कले, सीएस डॉ. डब्ल्यू नागले, आरएमओ डॉ.एके पांडे एवं एनीस्थिसिया विशेषज्ञ उपस्थित थे। उन्होंने ऑपरेशन को लेकर हो रही परेशानी पर डॉक्टरों से चर्चा की। जिसके बाद निर्णय लिया गया कि अस