पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बच्चों ने पूछे सवाल, न्यायाधीश ने रोचक ढंग से दिए जवाब

बच्चों ने पूछे सवाल, न्यायाधीश ने रोचक ढंग से दिए जवाब

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चोपनी गांव में शासकीय कॉलेज की रासेयो इकाई द्वारा सात दिवसीय शिविर लगाया है। शिविर के पांचवें दिन बुधवार को विधिक सहायता शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ न्यायाधीश प्रकाश कुमार उइके, तथागत याग्निक, टीआई डीआर बच्चन, पंचायत इंस्पेक्टर दिलीप बारस्कर, प्राचार्य डॉ. डीएन खासदेव व कार्यक्रम प्रभारी प्रो. जितेंद्र दवंडे की उपस्थिति में हुआ। न्यायाधीश प्रकाश कुमार उइके ने ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर शिविरार्थियों को न्यायालय संबंधी नियमों एवं कानूनों की जानकारी दी। इस अवसर पर शिविर के छात्र-छात्राओं द्वारा किए प्रश्नों का जवाब न्यायाधीश ने रोचक ढंग से दिया।

कार्यक्रम में टीआई डीआर बच्चन ने पुलिस की कार्यप्रणाली व यातायात के नियमों का पालन करने की समझाइश दी। टीआई से भी शिविरार्थियों ने सवाल किए। इसके पूर्व बौद्धिक सत्र में शिविरार्थियों ने शिक्षा विषय पर अपने विचार रखे। प्राचार्य डॉ. खासदेव ने कहा शिक्षक राष्ट्र का आधार निर्माता होता है। वह अपने विद्यार्थियों में रचनात्मक विचारों को रोपता है। भविष्य में जब ये विचार वृक्ष का रूप धारण करता है तो समाज और राष्ट्र विकास की राह पर अग्रसर होता है। कार्यक्रम प्रभारी जितेंद्र दवंडे ने कहा स्वस्थ मस्तिष्क में स्वस्थ विचार जन्म लेते हैं और यही विचार देश, समाज और संपूर्ण मानवता की स्थायी धरोहर होते हैं।

खबरें और भी हैं...