पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आज होगा शिवमंदिर का शुभारंभ

आज होगा शिवमंदिर का शुभारंभ

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तीन किमी दूर शिवधाम गुप्तेश्वर में चौरागढ़ की पहाड़ी पर बने पचमढ़ी जैसे शिवमंदिर का शुभारंभ गुरुवार को होगा। इस अवसर पर मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव, नंदी और गजानन महाराज की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा होगी। पूर्णाहुति के बाद भंडारा प्रसादी का कार्यक्रम होगा। बुधवार को मंदिर में जलाधिवास में रखी मूर्तियों का पूजन कर शिवलिंग का अभिषेक मंदिर समिति के सदस्यों ने किया। मंदिर में मंगलनाथ मंदिर उज्जैन के मुख्य पुजारी पं. दीप्तेश दुबे के सानिध्य में पुरोहितों ने मंत्रोच्चार के साथ कलश की स्थापना कर मंडप पूजन कराया। 9 फरवरी से शुरू हुए धार्मिक आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

आठनेर। शिवलिंग का अभिषेक करते लोग।

जागरण में गूंजा

हरिहर का नाम
मंदिर परिसर में मंगलवार की रात को हुए देवी जागरण में भैंसदेही के अंबादेवी जागरण ग्रुप के कलाकारों ने भगवान शिव और देवी के भजनों की शानदार प्रस्तुति दी। भजन गायकों द्वारा दी प्रस्तुति पर श्रद्धालुओं को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। यहां अंगना पधारो महारानी, हरिहर के भजनों पर खूब तालियां बटोरी। कार्यक्रम देर रात तक चला।

आयोजन
खबरें और भी हैं...