पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिले में 4 करोड़ से बनेंगे 5 इंडोर, आउटडोर स्टेडियम

जिले में 4 करोड़ से बनेंगे 5 इंडोर, आउटडोर स्टेडियम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेलों को बढ़ावा देने के लिए पांच स्टेडियम बनाए जाएंगे। स्टेडियमों में इंडोर और आउटडोर खेल की व्यवस्था रहेगी। इसके लिए खेल एवं युवक कल्याण विभाग और जिला पंचायत ने संयुक्त सर्वे और प्लानिंग शुरू कर दी है।

जिले में बड़ी खेल प्रतियोगिताओं के लिए अच्छे स्टेडियमों का अभाव बना हुआ है। इसे देखते हुए खेल विभाग और जिला पंचायत ने जिले में पांच स्टेडियम बनाने की योजना तैयार की है। इस योजना के तहत एक ही स्टेडियम परिसर में इंडोर और आउटडोर खेलों के लिए अलग-अलग व्यवस्था रहेगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक स्टेडियम बनाया जाएगा। इसके लिए खेल एवं युवक कल्याण विभाग ने सर्वे भी शुरू करवा दिया है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में जमीन तलाशी जा रही है।

बैतूल जिले में 5 स्टेडियम बनाने के लिए योजना बनाई है। प्रत्येक विस में एक स्टेडियम बनेगा। स्टेडियम के लिए जमीन तलाशी जा रही है। 7 एकड़ जमीन पर बनने वाले स्टेडियम में इंडोर और आउटडोर गेम्स की व्यवस्था रहेगी। अरविंद इलियाजर, जिला खेल एवं युवक कल्याण अधिकारी

ये हैं जिले में प्रमुख स्टेडियम
बैतूल में न्यू बैतूल ग्राउंड है। क्षेत्रफल 2 लाख 68 हजार 716 स्क्वेयर फीट है।

शहर मुख्यालय पर ही पुलिस ग्राउंड है। इसका क्षेत्रफल 5 लाख 50 हजार 746 स्क्वेयर फीट है।

शहर मुख्यालय पर लालबहादुर शास्त्री स्टेडियम है। इसका क्षेत्रफल 1 लाख 33 हजार 312 स्क्वेयर फीट है।

पाथाखेड़ा में विजय क्रीडांगन है। सर्वसुविधा युक्त इस स्टेडियम में अधिकांश आयोजन होते हैं।

सारनी में रामरख्यानी स्टेडियम है। पावर जनरेटिंग कंपनी मेंटेनेंस करती है।

80 लाख की लागत से बनेगा एक स्टेडियम
जिले में पांच विधानसभा क्षेत्र हैं। इन पांचों विधानसभा क्षेत्रों में स्टेडियम बनेंगे। इस तरह बैतूल, मुलताई, घोड़ाडोंगरी, आमला और भैंसदेही विधानसभा क्षेत्र में एक-एक स्टेडियम बनाया जाएगा। प्रत्येक स्टेडियम 80 लाख की लागत से बनाया जाएगा। इस तरह कुल 4 करोड़ की लागत से इस प्रोजेक्ट पर काम होगा।

प्रत्येक स्टेडियम के लिए लगेगी 7 एकड़ जमीन
प्रत्येक स्टेडियम 7 एकड़ जमीन पर बनाया जाएगा। इसके लिए जमीन तलाशी जा रही है। इस तरह की जमीन तलाशी जा रही है , जिस पर कि आसानी से घास उगाई जा सके और जो खेलों के लिए उपयुक्त हो।

3 एकड़ में इंडोर गेम्स की होगी व्यवस्था
प्रस्तावित स्टेडियमों का डिजाइन इस तरह बनाया जाएगा कि उनमें इंडोर गेम्स के लिए 3 एकड़ जमीन रहे। इस तीन एकड़ जमीन में इंडोर गेम्स के कवर्ड हॉल बनाए जाएंगे। वहीं बची हुई जमीन पर आउटडोर गेम्स के लिए इंतजाम रहेंगे।

खबरें और भी हैं...